मंगलवार, 22 अक्टूबर 2019

कोहली की टोली ने इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज करवाया

भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर किया 3,0 से क्लीन स्वीप
आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका ने 1935 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो या इससे ज्यादा टेस्ट मैच लगातार पारी और रन के अंतर से हारे थे। साल 1935-36 में एक सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को लगातार तीन मुकाबलों में पारी और रन के अंतर से मात दी थी। यही कमाल अब भारतीय टीम ने कप्तान कोहली के नेतृत्व में किया है।
इससे पहले कोई भी भारतीय कप्ता
न साउथ अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं कर पाया है। इसके अलावा विराट साउथ अफ्रीका को लगातार दो टेस्ट मैचों में फॉलोऑन देकर पारी और रन के अंतर से जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं।
इस टेस्ट सीरीज को जीतने के साथ ही भारत ने घरेलू सरजमीं पर लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। भारतीय टीम ने एमएस धोनी, अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली की कप्तानी में अब तक घरेलू सरजमीं पर कुल 11 सीरीज जीत ली हैं। इस मामले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने दो बार 10-10 टेस्ट सीरीज लगातार अपने देश में जीती हैं।
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैचों में 14वीं जीत हासिल की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के अलावा बाकी एशियाई टीम मिलकर कुल 13 बार दक्षिण अफ्रीका की टीम को धूल चटा पाई हैं। इसके अलावा विराट कोहली के अलावा कोई भी एशियाई कप्तान साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं कर पाया है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत खेली गई इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम में खेला गया, जिसे भारतीय टीम ने 203 रन से जीता। वहीं, दूसरा मैच पुणे में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने पारी और 137 रनों के अंतर से जीता। इसके अलावा सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रांची में खेला गया, जिसे भारत ने पारी और 202 रनों के अंतर से जीता।

क्या रहे इस सीरीज में भारत के दृष्टिकोण से बेहतर

(1)रोहित शर्मा जो कि सभी कह रहे थे रोहित शर्मा से ओपनिंग करवाना सही नहीं रहेगा रोहित शर्मा ने इस सीरीज में 529 रन बनाकर सबके मुह बंद कर दिए है रोहित ने साथ साथ 3 शतक ओर 1 दोहरा शतक जड़ा है

(2)मयंक अग्रवाल जो कि इस प्रतिभावान खिलाड़ी का कैरियर युवा है मयंक ने इस सीरीज में 2 शतक ओर 1 दोहरा शतक जड़कर बता दिया हम भी किसी से कम नही है और इस खिलाड़ी का कैरियर बहुत ही लंबा दिख रहा है
(3)शाहबाज नदीम कुलदीप यादव के चोटिल होने के बाद शाहबाज नदीम को कॉलअप किया गया दूसरे दिन डेब्यू किया रांची के मैच में अपना पहला ओवर मेडन किया था अपने पहली पारी में 11,2  ओवर में 4 ओवर मेडन 22 रन 2 विकेट लिए ओर दूसरी पारी में 6 ओवर में 1 मेडन 18 रन 2 विकेट लिए

(4)भारतीय टीम के फ़ास्ट बोलिंग अटेक के सामने ऐसा लग रहा है वर्ल्ड की कोई भी टीम सामना नही कर सकती है इनमें सबसे पहले नाम आता है उमेश यादव जिन्होंने पहले बल्लेबाजी करने आये तो मात्र 10  गेंद में 31 रन जड़ दिए और 5 छक्के जड़ दिए जब बोलिंग की बात आती है तो पहली पारी में 9 ओवर में 1 मेडन 40 रन देकर 3 विकेट लिए थे ओर दूसरी पारी में 9 ओवर में 1 मेडन 35 रन 2 विकेट लिए है 13 विकेट लिए है उमेश यादव ने इस सीरीज में 2 मैच केवल खेले है 12,18 की एवरेज से

(5)विराट कोहली जैसा कि आप सभी जानते ही है विराट को भरोसेमंद खिलाड़ी बन चुके है विराट कोहली ने इस सीरीज में टोटल 317 रन बनाये है इसमें 1 शतक ओर 1 दोहरा शतक जड़ा है उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी है 254* रन की नाबाद

(6)मो शमी आप सभी जानते ही है 2 साल पहले ये नाम गायब हो चुका था भारतीय क्रिकेट से मो शमी ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पे वापसी की ओर 14,77 की एवरेज से 13 विकेट लिए है इस सीरीज में पिछले 2 सालो में टेस्ट टीम का महत्वपूर्ण गेंदबाज बन चुके है

(7) अजिंक्य रहाणे भारत के टेस्ट क्रिकेट के उपकप्तान जो कि इनका भारत में कैरियर में उतना अच्छा नही रहा है भारत मे अभी तक 2 साल पहले शतक जड़ा था और 1 शतक रोहित शर्मा के साथ जड़ा भारत के लिए हमेशा टेस्ट क्रिकेट में संकटमोचक रहे है अजिंक्या विदेश में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन है चाहे इंग्लैंड हो डेब्यू में शतक जड़ा था और ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका न्यूज़ीलैंड हर जगह पे शतक जड़कर आये है और अब फॉर्म में वापस आ चुके है अंजिक्या रहाणे
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
क्या भारत के तेज गेंदबाज बन चुके है वर्ल्ड के बेस्ट तेज़ गेंदबाज

(1) जसप्रीत बुमराह भारत के लिए लगातार अच्छा करते आ रहे है बुमराह ने अभी तक मात्र 12 टेस्ट मैच खेले हुए है और 62 विकेट ले चुके है एवरेज 19,24 का है इकॉनमी 2,64 की है ओर बेस्ट बोलिंग 27/6 विकेट लिए है वेस्टइंडीज के खिलाफ

(2) इशांत शर्मा भारतीय टीम के सबसे सीनियर
गेंदबाज है जो कि 94 टेस्ट मैच में 280 टेस्ट विकेट ले चुके है टेस्ट में एवरेज 33,62 की है इकॉनमी 3,19 की रही है बेस्ट 74/7विकेट लिए है इंग्लैंड के खिलाफ

(3)मो शमी ने भारतीय टीम के लिए अभी तक 45 टेस्ट मैच खेले है 166 टेस्ट विकेट लिए है 27,76 की एवरेज से 3,32 की इकॉनमी रेट से बेस्ट बोलिंग 56/6 विकेट लिए है

(4)उमेश यादव भारत के लिए अभी तक 43 टेस्ट मैच खेले है 130 टेस्ट विकेट लिए है 31,67 की एवरेज से 3,58 की इकॉनमी रेट से 88/6 विकेट बेस्ट बोलिंग है उमेश यादव घर पे रहते है तो ज्यादा इम्प्रेसिव रहते है और बाहर जाते ही थोड़े ढीले रहते है


शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019

जडेजा ने बनाया एक अनोखा रिकॉर्ड

रविन्द्र जडेजा ने किया ये सबसे तेज़ कारनामा
हम बात कर रहे है रविन्द्र जडेजा की जडेजा भारत बनाम द अफ्रीका के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच में जडेजा ने सबसे तेज़ बाये हाथ के गेंदबाज 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए है जडेजा ये कारनामा पहले गेंदबाज बन गये है जडेजा से पहले श्रीलंका के स्पिनर रंगना हेराथ 47 मैचों में 200 विकेट लेने का कारनामा किया था ओर मिचेल जॉनसन 49 मैचों में 200 विकेट लिए थे दिग्गज वसीम अकरम ने 51 टेस्ट में अपने 200 टेस्ट विकेट पूरे किए थे। जडेजा सभी के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट चटकाने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं।आपकी जानकारी के लिए बता दु टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले जडेजा 10वें भारतीय गेंदबाज बन गए है टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले जडेजा दूसरे भारतीय गेंदबाज बने। टेस्ट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज आर अश्विन हैं। जिन्होंने सबसे तेज, 37 टेस्ट में 200 विकेट चटकाए हैं।

शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

इस गेंदबाज को अगले 12 महीने तक किया आईसीसी ने सस्पेंड

आईसीसी ने सस्पेंड किया श्री लंका के इस खतरनाक गेंदबाज को
श्रीलंकाई ऑलराउंडर अकीला धनंजय अगले 12 महीने तक गेंदबाजी नहीं कर सकते है श्रीलंका क्रिकेट के सूत्रों के मुताबिक 18 सितंबर पर ये फैसला बोर्ड को और धनंजय को बता दिया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में अकीला धनंजय के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल खड़े हुए थे। मैच 14 से 18 अगस्त के बीच गॉल में खेला गया था।
हम बात का रहे है श्रीलंका के स्पिनर अकिला धनंजया की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया गया है आइसीसी के नियम के मुताबिक गेंदबाज को 15 डिग्री तक हाथ को एक तरफ झुकाने की इजाजत मिलती है,आइसीसी के नियम 11.1 के तहत संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन वाला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा घरेलू क्रिकेट में भी नहीं खेल सकता। हालांकि नियम 11.5 कहता है कि श्रीलंका क्रिकेट की स्वीकृति से धनंजय घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी कर सकते हैं।आइसीसी द्वारा गेंदबाजी से निलंबित करने के बाद भी अकिला धनंजय अपने एक्शन में सुधार के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।
2 साल के अंदर ये दूसरी बार हुआ है जब अकिला धनंजय को गेंदबाजी एक्शन में बैन झेलना पड़ा दिसंबर 2018 में भी उन्हें बैन झेलना पड़ा था मौजूदा बैन के हिसाब से वो 29 अगस्त 2020 तक गेंदबाजी नहीं कर सकते है जो भी नया स्पिन कोच चुना जाएगा, वो उनके गेंदबाजी एक्शन को देखेगा।'
25 वर्षीय अकिला धनंजय श्रीलंका के लिए 36 वनडे मैच खेले है इसमे 51 विकेट लिए है ओर T20 की बात करे तो 22 T20 मैच में 22 विकेट लिए है और टेस्ट मैच की बात करे तो 6 टेस्ट मैचों में 33 विकेट अपने नाम किया है

सोमवार, 16 सितंबर 2019

Steven Unstoppable Smith


द एशेज2019 में स्टीवन स्मिथ ने सबसे बेहतर बैट्समैन बनके उभरे है स्मिथ ने 144,142,92,211,82,80,23 7 पारियों में 774 रन बनाए है 110,57 की एवरेज से 3 शतक 3 अर्धशतक लगाए है आखिरी बार किसी भी खिलाड़ी ने 1994 में ब्रायन लारा बनाम इंग्लैंड इंग्लैड श्रृंखला में 798 रन बनाए थे
डेविड वार्नर बने सबसे कम एवरेज वाले 1 सीरीज में बैट्समैन डेविड वार्नर ने इस सीरीज में 169 गेंदे खेला है 9,50 की एवरेज से 95 रन बनाए है ओर वही इंग्लैंड टीम में बात करे तो जैक लीच 168 गेंद खेली है 13,50 की एवरेज से खेला है
सबसे ज्यादा एशेज सीरीज में रन बनाने वाले बैट्समैन
974 सर् डॉन ब्रैडमैन 1930🇦🇺
905 वैल्ली हमोंड1928/29🇬🇬
839 मार्क टेलर1989🇦🇺
810 सर् डॉन ब्रैडमैन1936/37🇦🇺
766 एलिस्टर कुक2010/11🇬🇬
डेविड वार्नर ने किया अनोखा रिकॉर्ड
डेविड वार्नर ने 1 टेस्ट सीरीज में 8 पारियो में दहाई का आंकड़ा नही छू पाए है टेस्ट क्रिकेट के 141 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब सलामी बल्लेबाज 1 टेस्ट सीरीज में 8 पारियो में दहाई नही छू पाया

बुधवार, 11 सितंबर 2019

अफगानिस्तान ने जीत के साथ बनाया 1 नया कीर्तिमान

अफगानिस्तान ने जीत के साथ बनाया 1 नया कीर्तिमान
दोस्तो हम बात कर रहे है पहले 2 टेस्ट मैच जीत की जो भारत को 30 टेस्ट मैच न्यूज़ीलैंड को 55 टेस्ट टच ओर बांग्लादेश को 60 टेस्ट मैच लग गए थे पहले 2 टेस्ट मैच जीतने में ओर बात करे श्रीलंका की उन्हें भी समय लगा अफगानिस्तान का पहला टेस्ट मैच इंडिया के खिलाफ था वो मैच हार गए उसके बाद आयरलैंड को हराया वो मुकाबला देहरादून में था उसके बाद बांग्लादेश को उसके घर मे जाके हराना ये तो बहुत बड़ी बात हुई बॉस
अफगानिस्तान की तरफ से जीत की अहम भूमिका निभाने वाले रहमत साह इनका फ्यूचर मुझे ब्राइट लग रहा है इनका फर्स्ट क्लास कैरियर भी शानदार है इन्होंने अफगानिस्तान की तरफ से पहला शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने है पहली पारी 102 रन 187 गेंदे खेली उसमे 10 चौके वे 2 छक्के लगाए उसके बाद असगर अफगान ने भी अच्छी बल्लेबाजी की उन्होंने भी पहली पारी में 92 रन की पारी खेली 174 गेंदे खेली उसमे 3 चौके 2 छक्के लगाए उसके बाद दूसरी पारी में 50 रन बनाए 108 गेंदे खेली  उसके बाद कप्तान करामाती खान राशिद खान पहले तो बल्ले से जौहर दिखाया 51 रन की शानदार पारी खेली 61 गेंदे खेली 2 चौके और 3 छक्के लगाए उसके बाद जब बोलिंग करने तो पंजा खोल दिया उसके बाद दूसरी पारी में भी 6 विकेट लिए