सोमवार, 4 नवंबर 2019

बांग्लादेश ने रचा इतिहास दिल्ली के रण में जीत दर्ज की



बांग्लादेश और इंडिया के बीच तीन T20 मैच की सीरीज का पहला मैच बांग्लादेश ने जीत कर इतिहास रच दिया है बांग्लादेश लगातार भारत मे 8 हार के बाद 9वे मैच में जीत दर्ज कर पाई है बांग्लादेश ने टॉस जीत कर पहले फ़ील्डिंग करने का फैसला किया बांग्लादेश की तरफ से अच्छी शुरुवात की ओर तीसरे ओवर मे पहला विकेट गिरा उसके बाद राहुल आये वो भी ज्यादा देर नही टिक सके उसके बाद श्रेयस ने कुछ अच्छे शॉट लगाए वो भी चलते बने उसके बाद धवन रन आउट हुए भारत की तरफ से शिखर धवन 41 ऋषभ पंत 27 श्रेयस अय्यर 22 क्रुणाल पंड्या 15 ओर सूंदर 14 तेज़ तर्रार पारी खेली भारत ने 148 रन का लक्ष्य दिया जवाब में बांग्लादेश की तरफ से अच्छी शुरवात नही रही लिटन दास ने पहले ही ओवर में आउट होकर पवेलियन लौट गए उसके बाद मैदान पे आये सौम्य सरकार ने 39 रन की पारी खेल कर खलील अहमद के शिकार बने मो नईम 26 रन की पारी खेल कर चहल के शिकार बने ओर मुशफिकुर रहीम ने 60 रन की अहम पारी खेल कर मैच में जीत दर्ज की ये जीत बांग्लादेश के लिए अब तक कि भारत मे पहली जीत दर्ज की है
एक बार फिर ऋषभ पंत ट्रोल किये गए ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,



टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धोनी का विकल्प बनना कितना मुश्किल है- यह बात युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से बेहतर कोई नहीं समझता। पंत इन दिनों टीम इंडिया में धोनी की जगह संभाल रहे हैं और जब भी उनसे यहां कोई गलती हो जाती है तो फैन्स धोनी को याद कर उन्हें ट्रोल करने में देर नहीं लगाते। रविवार को भारत और बांग्लादेश के बीच मैच के दौरान एक बार फिर ऐसा ही हुआ। यहां एक मौके पर पंत DRS लेने में गलती कर गए फिर क्या था, सोशल मीडिया पर फैन्स पंत की क्लास लगा दी।
22 वर्षीय यह विकेटकीपर बल्लेबाज रविवार को अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में खेल रहे थे। यहां बांग्लादेश की पारी के 10वें ओवर की अंतिम बॉल पर पंत ने कॉट बीहाइंड की अपील कर दी, जिसे अंपायर ने नाकार दिया। इस मौके पर चहल बोलिंग कर रहे थे और सौम्य सरकार बैटिंग पर थे। अंपायर ने पंत की इस अपील को अनदेखा किया तो फिर क्या था- पंत को पूरा भरोसा था कि गेंद बैट से लगकर ही उनके ग्लब्स में आई है और उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा को इस रिव्यू लेने के लिए मना लिया।पंत की इस अपील पर खुद गेंदबाज चहल को भी पूरा भरोसा नहीं था। लेकिन रोहित ने पंत से एक बार फिर कन्फर्म किया तो भी उन्होंने पूरा विश्वास जताया कि यह (सौम्य सरकार) निश्चिततौर पर आउट है। टीवी अंपायर ने जब इस मामले की छानबीन की तो पंत यहां गलत साबित हुए और टीम इंडिया को गलत रिव्यू (DRS) की मांग पर अपना रिव्यू गंवाना पड़ गया। बाद में कप्तान रोहित ने भी पंत से पूछा कि उन्हें यह कैसे आउट लग गया, जहां गेंद बैट से दूर ही रह गई। यह गलती देखते ही पंत से फैन्स भी खूब नाराज हो गए। भले ही पंत यहां अपने होम ग्राउंड (घरेलू मैदान) पर खेल रहे थे लेकिन DRS की इस गलती पर यहां मैच देखने आए दर्शकों ने 'धोनी-धोनी, धोनी-धोनी' की पुकार शुरू कर दी।रोहित के इस सवाल पर अब मुश्किल में फंसे पंत के पास मुस्कुराने के अलावा कोई उत्तर नहीं था। कप्तान रोहित शर्मा ने तो अपने युवा विकेटकीपर की इस गलती को हंस कर भले टाल दिया लेकिन फैन्स ने उन्हें आड़े हाथ लेने में देर नहीं लगाई। सोशल मीडिया पर फैन्स ने पंत को उनकी इस गलती के लिए खूब ट्रोल किया और अपने हीरो महेंद्र सिंह धोनी से सीख लेने की सलाह भी दे डाली। बता दें DRS (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) को लोग मजाकिया अंदाज (धोनी रिव्यू सिस्टम) भी कहते हैं। DRS का उपयोग करने में धोनी सबसे सफल खिलाड़ी माने जाते हैं।

शनिवार, 2 नवंबर 2019

क्या बांग्लादेश पे रहा है भारत का दबदबा ट्वेंटी ट्वेंटी सीरीज में

ट्वेंटी ट्वेंटी इंटरनेशनल में भारत का बांग्लादेश पे रहा दबदबा
भारत और बांग्लादेश के बीच कल से शुरू हो रही तीन मैचों की सीरीज पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा इसके बाद दूसरा ट्वेंटी ट्वेंटी मैच राजकोट में ओर सीरीज का तीसरा मैच नागपुर में होगा
पिछली सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गयीं 1-1 से ड्रा रही थी लेकिन बांग्लादेश से भारत तीनो मैच जीतना चाहेगी भारत ओर बांग्लादेश के बीच रिकॉर्ड की बात करे तो टीम इंडिया का दबदबा बांग्लादेश पे रहा है भारत और बांग्लादेश के बीच कुल अब तक 8 मैच हुए है जिसमें सभी मैच भारत ने जीते है भारत का बांग्लादेश पे जीत का रिकॉर्ड 100% है आज तक कोई भी ट्वेंटी ट्वेंटी इंटरनेशनल मैच नही जीत दर्ज की है
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला T20 मैच 2009 वर्ल्ड ट्वेंटी ट्वेंटी वर्ल्ड कप में नारटिंघम खेला गया था जिसमे भारत ने 25 रन से जीत दर्ज की थी
दोनो देशो के बीच आखिरी बार खेला गया ट्वेंटी ट्वेंटी इंटरनेशनल मैच निदाहास ट्रॉफी का फाइनल छक्का लगाते हुए भारत को यादगार जीत दिलाई थी बांग्लादेश अभी तक उस हार को पचा नही पाया होगा
भारत की धरती पर बांग्लादेश टीम इंडिया के खिलाफ दूसरी बार कोई टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी. आखिरी बार भारत की धरती पर दोनों टीमें 2016 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान आमने-सामने थीं. यह मैच भारत ने धोनी के आखिरी गेंद पर किए गए शानदार रनआउट की बदौलत जीता था, जिससे भारत की 2016 टी-20 वर्ल्ड कप में उम्मीदें बची रहीं. 
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले

1. भारत बनाम बांग्लादेश - भारत 25 रनों से जीता (नॉटिंघम - 6 जून 2009)

2. भारत बनाम बांग्लादेश - भारत 8 विकेट से जीता (ढाका - 28 मार्च 2014)

3. भारत बनाम बांग्लादेश - भारत 45 रनों से जीता (ढाका - 24 फरवरी 2016)

4. भारत बनाम बांग्लादेश - भारत 8 विकेट से जीता (ढाका - 6 मार्च 2016)

5. भारत बनाम बांग्लादेश - भारत 1 रन से जीता (बेंगलुरु - 23 मार्च 2016)

6. भारत बनाम बांग्लादेश - भारत 6 विकेट से जीता (कोलंबो - 8 मार्च 2018)

7. भारत बनाम बांग्लादेश - भारत 17 रनों से जीता (कोलंबो - 14 मार्च 2018)

8. भारत बनाम बांग्लादेश - भारत 4 विकेट से जीता (कोलंबो - 18 मार्च 2018)
बांग्लादेश के खिलाफ यह सीरीज टीम इंडिया के लिए अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिहाज से बहुत अहम मानी जा रही है. यह टूर्नामेंट अक्टूबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा. टी-20 इंटरनेशनल में भारत टीम ने अब तक कुल 120 मैच खेले हैं, जिसमें 74 मैचों में जीत और 42 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, तो वहीं 1 मैच टाई रहा है. इसके अलावा 3 मैच में कोई परिणाम नहीं निकला है.

शुक्रवार, 1 नवंबर 2019

क्या विराट कोहली है इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तान


आईये देखते है रिकॉर्ड सभी कप्तानों के👇

विराट कोहली इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से गिना जा रहा है विराट कोहली 2014 से भारत की टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली है इसमे 51 मैचों में कप्तानी कर चुके है कोहली की कप्तानी में 31 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है ओर 10 टेस्ट मैच हार है और 10 टेस्ट मैच ड्रा रहे है विराट कोहली के कप्तानी का जीत परसेंट 60,78% है और हार का प्रतिशत 19,60% है।

फाफ डु प्लेसिस दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी 2016 से कर रहे है फाफ अभी तक 32 टेस्ट मैचों में कप्तानी कर चुके है 17 टेस्ट मैचों जीत दर्ज की है और 12 टेस्ट मैच हारे है अभी तक 3 मैच ड्रा रहे है फाफ के कप्तानी के जीत परसेंट 53,12% है और हार का प्रतिशत 37,50% है।


जो रुट 2017 से इंग्लैंड टीम की कप्तानी कर रहे है टेस्ट टीम की जो रुट अभी तक 33 टेस्ट मैचों में कप्तानी कर चुके है रुट 17 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज कर चुके है और 13 टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है 3 मैच ड्रा हुए है रुट की कप्तानी का जीत प्रतिशत 53,12% है और हार का प्रतिशत 37,50 है।

केन विलियमसन 2016 से न्यूज़ीलैंड टीम की कप्तानी कर रहे है अभी तक 26 टेस्ट मैचों में 15 मैचों में जीत दर्ज की है और 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है 5 मैच ड्रा रहे है केन की कप्तानी का जीत प्रतिशत 57,09% है ओर 23,07% हार का प्रतिशत है कोहली के बाद दूसरे नम्बर पे मेरे हिसाब से केन बेहतरीन कप्तान है


जेसन होल्डर 2015 से वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी कर रहे है अभी तक 31 टेस्ट मैचों में कप्तानी कर चुके होल्डर 9 मैच में ही जीत दर्ज कर पाए है और सबसे ज्यादा 17 मैच हारे है 5 मैच ड्रा रहे हैं होल्डर के कप्तानी के जीत प्रतिशत 28,03% है और हार का सबसे ज्यादा प्रतिशत 54,04% है कुछ खास प्रदर्शन नही कर पाई है विंडीज़ की टीम इनकी कप्तानी में

टीम पेन 2017 से ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे है इसमे 5 टेस्ट मैच जीत दर्ज की है और 6 मैच हारे है 3 मैच ड्रा रहे है पैन की कप्तानी के जीत प्रतिशत 35,71% है

शाकिब अल हसन 2018 से बांग्लादेश टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे है अभी तक 13 टेस्ट मैच में कप्तानी कर चुके शाकिब इसमे 3 टेस्ट मैच जीत दर्ज की है और 10 टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है कोई खास अच्छा प्रदर्शन नही कर पाए है कप्तानी में

दिमुथ करुणारत्ने श्रीलंका टीम के कप्तान श्री लंका बोर्ड ने अप्रैल में श्रीलंका टीम का कप्तान बनाया है दिमुथ की कप्तानी में भी कोई अच्छा प्रदर्शन अभी तक नही कर पाई है टीम ने
नोट पाकिस्तान ने अभी अभी जल्दी में अजहर अली को टीम का

टेस्ट कप्तान बनाया है तो अभी तक 1 भी टीम मैच नही खेला है

मंगलवार, 22 अक्टूबर 2019

कोहली की टोली ने इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज करवाया

भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर किया 3,0 से क्लीन स्वीप
आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका ने 1935 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो या इससे ज्यादा टेस्ट मैच लगातार पारी और रन के अंतर से हारे थे। साल 1935-36 में एक सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को लगातार तीन मुकाबलों में पारी और रन के अंतर से मात दी थी। यही कमाल अब भारतीय टीम ने कप्तान कोहली के नेतृत्व में किया है।
इससे पहले कोई भी भारतीय कप्ता
न साउथ अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं कर पाया है। इसके अलावा विराट साउथ अफ्रीका को लगातार दो टेस्ट मैचों में फॉलोऑन देकर पारी और रन के अंतर से जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं।
इस टेस्ट सीरीज को जीतने के साथ ही भारत ने घरेलू सरजमीं पर लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। भारतीय टीम ने एमएस धोनी, अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली की कप्तानी में अब तक घरेलू सरजमीं पर कुल 11 सीरीज जीत ली हैं। इस मामले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने दो बार 10-10 टेस्ट सीरीज लगातार अपने देश में जीती हैं।
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैचों में 14वीं जीत हासिल की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के अलावा बाकी एशियाई टीम मिलकर कुल 13 बार दक्षिण अफ्रीका की टीम को धूल चटा पाई हैं। इसके अलावा विराट कोहली के अलावा कोई भी एशियाई कप्तान साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं कर पाया है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत खेली गई इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम में खेला गया, जिसे भारतीय टीम ने 203 रन से जीता। वहीं, दूसरा मैच पुणे में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने पारी और 137 रनों के अंतर से जीता। इसके अलावा सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रांची में खेला गया, जिसे भारत ने पारी और 202 रनों के अंतर से जीता।

क्या रहे इस सीरीज में भारत के दृष्टिकोण से बेहतर

(1)रोहित शर्मा जो कि सभी कह रहे थे रोहित शर्मा से ओपनिंग करवाना सही नहीं रहेगा रोहित शर्मा ने इस सीरीज में 529 रन बनाकर सबके मुह बंद कर दिए है रोहित ने साथ साथ 3 शतक ओर 1 दोहरा शतक जड़ा है

(2)मयंक अग्रवाल जो कि इस प्रतिभावान खिलाड़ी का कैरियर युवा है मयंक ने इस सीरीज में 2 शतक ओर 1 दोहरा शतक जड़कर बता दिया हम भी किसी से कम नही है और इस खिलाड़ी का कैरियर बहुत ही लंबा दिख रहा है
(3)शाहबाज नदीम कुलदीप यादव के चोटिल होने के बाद शाहबाज नदीम को कॉलअप किया गया दूसरे दिन डेब्यू किया रांची के मैच में अपना पहला ओवर मेडन किया था अपने पहली पारी में 11,2  ओवर में 4 ओवर मेडन 22 रन 2 विकेट लिए ओर दूसरी पारी में 6 ओवर में 1 मेडन 18 रन 2 विकेट लिए

(4)भारतीय टीम के फ़ास्ट बोलिंग अटेक के सामने ऐसा लग रहा है वर्ल्ड की कोई भी टीम सामना नही कर सकती है इनमें सबसे पहले नाम आता है उमेश यादव जिन्होंने पहले बल्लेबाजी करने आये तो मात्र 10  गेंद में 31 रन जड़ दिए और 5 छक्के जड़ दिए जब बोलिंग की बात आती है तो पहली पारी में 9 ओवर में 1 मेडन 40 रन देकर 3 विकेट लिए थे ओर दूसरी पारी में 9 ओवर में 1 मेडन 35 रन 2 विकेट लिए है 13 विकेट लिए है उमेश यादव ने इस सीरीज में 2 मैच केवल खेले है 12,18 की एवरेज से

(5)विराट कोहली जैसा कि आप सभी जानते ही है विराट को भरोसेमंद खिलाड़ी बन चुके है विराट कोहली ने इस सीरीज में टोटल 317 रन बनाये है इसमें 1 शतक ओर 1 दोहरा शतक जड़ा है उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी है 254* रन की नाबाद

(6)मो शमी आप सभी जानते ही है 2 साल पहले ये नाम गायब हो चुका था भारतीय क्रिकेट से मो शमी ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पे वापसी की ओर 14,77 की एवरेज से 13 विकेट लिए है इस सीरीज में पिछले 2 सालो में टेस्ट टीम का महत्वपूर्ण गेंदबाज बन चुके है

(7) अजिंक्य रहाणे भारत के टेस्ट क्रिकेट के उपकप्तान जो कि इनका भारत में कैरियर में उतना अच्छा नही रहा है भारत मे अभी तक 2 साल पहले शतक जड़ा था और 1 शतक रोहित शर्मा के साथ जड़ा भारत के लिए हमेशा टेस्ट क्रिकेट में संकटमोचक रहे है अजिंक्या विदेश में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन है चाहे इंग्लैंड हो डेब्यू में शतक जड़ा था और ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका न्यूज़ीलैंड हर जगह पे शतक जड़कर आये है और अब फॉर्म में वापस आ चुके है अंजिक्या रहाणे
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
क्या भारत के तेज गेंदबाज बन चुके है वर्ल्ड के बेस्ट तेज़ गेंदबाज

(1) जसप्रीत बुमराह भारत के लिए लगातार अच्छा करते आ रहे है बुमराह ने अभी तक मात्र 12 टेस्ट मैच खेले हुए है और 62 विकेट ले चुके है एवरेज 19,24 का है इकॉनमी 2,64 की है ओर बेस्ट बोलिंग 27/6 विकेट लिए है वेस्टइंडीज के खिलाफ

(2) इशांत शर्मा भारतीय टीम के सबसे सीनियर
गेंदबाज है जो कि 94 टेस्ट मैच में 280 टेस्ट विकेट ले चुके है टेस्ट में एवरेज 33,62 की है इकॉनमी 3,19 की रही है बेस्ट 74/7विकेट लिए है इंग्लैंड के खिलाफ

(3)मो शमी ने भारतीय टीम के लिए अभी तक 45 टेस्ट मैच खेले है 166 टेस्ट विकेट लिए है 27,76 की एवरेज से 3,32 की इकॉनमी रेट से बेस्ट बोलिंग 56/6 विकेट लिए है

(4)उमेश यादव भारत के लिए अभी तक 43 टेस्ट मैच खेले है 130 टेस्ट विकेट लिए है 31,67 की एवरेज से 3,58 की इकॉनमी रेट से 88/6 विकेट बेस्ट बोलिंग है उमेश यादव घर पे रहते है तो ज्यादा इम्प्रेसिव रहते है और बाहर जाते ही थोड़े ढीले रहते है


शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019

जडेजा ने बनाया एक अनोखा रिकॉर्ड

रविन्द्र जडेजा ने किया ये सबसे तेज़ कारनामा
हम बात कर रहे है रविन्द्र जडेजा की जडेजा भारत बनाम द अफ्रीका के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच में जडेजा ने सबसे तेज़ बाये हाथ के गेंदबाज 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए है जडेजा ये कारनामा पहले गेंदबाज बन गये है जडेजा से पहले श्रीलंका के स्पिनर रंगना हेराथ 47 मैचों में 200 विकेट लेने का कारनामा किया था ओर मिचेल जॉनसन 49 मैचों में 200 विकेट लिए थे दिग्गज वसीम अकरम ने 51 टेस्ट में अपने 200 टेस्ट विकेट पूरे किए थे। जडेजा सभी के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट चटकाने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं।आपकी जानकारी के लिए बता दु टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले जडेजा 10वें भारतीय गेंदबाज बन गए है टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले जडेजा दूसरे भारतीय गेंदबाज बने। टेस्ट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज आर अश्विन हैं। जिन्होंने सबसे तेज, 37 टेस्ट में 200 विकेट चटकाए हैं।