रविवार, 5 जनवरी 2020

लंका दहन करने में सक्षम है कोहली की सेना


आज से भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैचों की श्रृंखला शुरू हो रही है। इस श्रृंखला में सबकी आँखे विराट और बुमराह पर जमी रहेंगी चूंकि श्रृंखला में रोहित शर्मा के न खेलने से विराट पर भारतीय पारी सम्भालने की अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी वहीं टी 20 अंतरराष्ट्रीय में उनके पहले शतक का सूखा भी 2020 में समाप्त हो सकता है।
भारतीय गेंदबाज़ी के अगुआ जसप्रीत बुमराह की वापसी से भारतीय खेमे का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। बुमराह अपनी घातक गेंदों से किसी भी समय कप्तान को विकेट दिला सकते है साथ ही वो अंतिम ओवरों में किफायती भी रहते है।
कप्तान कोहली का रिकॉर्ड श्री लंका के खिलाफ अत्यन्त शानदार है उन्होंने लंका के विरुद्ध खेले 4 मैचों में 94.33 की लाज़वाब औसत से 283 रन बनाए है जिसमे उनका सर्वाधिक स्कोर 82 रन है ध्यान देने वाली बात ये है कि विराट ने इन चारों मैचों में अर्धशतक लगाए है।  पहले मैच में 7 रन बनाते ही रोहित शर्मा के लंका के विरुद्ध सर्वाधिक रनों (289) के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे साथ ही विश्व में T20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
श्रीलंका के खिलाफ एक मात्र शतकवीर रोहित शर्मा है जो इस श्रृंखला का हिस्सा नही है। उन्होंने 2 वर्ष पूर्व इंदौर में 22 दिसम्बर 2017 को 43 गेंदों में 118 रनों की पारी खेली थी जिसकी बदौलत भारत ने 261 रनों का लक्ष्य दिया और मैच को 88 रनों से जीत लिया था उस मैच में लोकेश राहुल ने भी बेहतरीन 89 रनों की पारी खेली थी। राहुल पर भी सबकी नजरें रहेंगी  वेस्टइंडीज के खिलाफ राहुल ने दमदार प्रदर्शन किया जबकि ऋषभ और श्रेयस ने भी विंडीज के गेंदबाजों के खूब छक्के छुड़ाए

अंतिम ग्यारह
राहुल, धवन, कोहली, श्रेयस, ऋषभ, शिवम दुबे, जड़ेजा, सुंदर, कुलदीप, बुमराह व नवदीप

इन पर रहेगी निगाह
शिखर ,बुमराह,कुशल परेरा ,ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, अविष्का फर्नान्डो व निरोशन डिकवेला

शनिवार, 4 जनवरी 2020

विराट ने बताया है कि गुवाहाटी की सड़कों पर उन्होंने क्या देखा.

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं. कई सेलिब्रिटीज़ ने इसके समर्थन में अपनी बात रखी है. वहीं कई इसके विरोध में हैं. देशभर के जिन राज्यों में सबसे उग्र प्रदर्शन हुए हैं असम उनमें से एक है. भारतीय टीम टी20 मैच खेलने के लिए गुवाहाटी पहुंची है. सीएए को लेकर कप्तान विराट कोहली का बयान आया है. विराट कोहली ने सीएए से जुड़े सवाल पर बचाव भरा जवाब दिया है.भारत और श्रीलंका की टीमें गुवाहाटी में तीन मैचों की टी20 सीरीज़ का पहला मैच खेलने पहुंची है. मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट से जब सीएए पर सवाल किया गता तो उन्होंने कहा,”
इस मामले पर मैं गिर जिम्मेदारी के साथ कोई बयान देना नहीं चाहता. इसे लेकर अलग-अलग तरह के विचार आ रहे हैं. मैं इस बारे में पहले पूरी जानकारी हासिल करूंगा. इसके क्या मायने हैं ये जानना ज़रूरी है. इसके बाद जिम्मेदारी के साथ अपनी बात रखूंगा.”
विराट कोहली ने आगे कहा,”आप कुछ कहते हैं और फिर कोई दूसरा कुछ और कहता है. इसलिए मैं किसी भी तरह से ऐसे मुद्दे में उलझना नहीं चाहूंगा, जिसके बारे में मुझे पूरी तरह से जानकारी नहीं है.”
हालांकि राज्य में विरोध प्रदर्शन के बाद मौजूदा हालात में सुरक्षा व्यवस्था से विराट कोहली संतुष्ट हैं. उन्होंने कहा,”
शहर पूरी तरह से सुरक्षित है. हमें सड़कों पर किसी तरह की कोई परेशानी देखने को नहीं मिली.”
असम क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी देवजीत सेकिया ने जानकारी दी है कि मैच के दौरान दर्शक रुमाल और तौलिया जैसी चीज़ें नहीं ला सकते. साथ ही असम के ट्रेडिशनल स्कार्फ को पहनकर भी स्टेडियम में आने पर पाबंदी है.सीएए को लेकर प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस बिल से जो रिफ्यूज़ी नागरिक बनेंगे वो आगे चलकर डेमोग्राफी पर दबाव बढ़ाएंगे. जिसके जवाब में सरकार का कहना है कि इस बिल से भारतीय नागरिकों को कोई नुकसान या परेशानी नहीं होगी.

शुक्रवार, 3 जनवरी 2020

चेतन शर्मा: उस छक्के के लिए सब याद रखते हैं, उस हैट-ट्रिक के लिए कोई नहीं


चेतन शर्मा का नाम आते ही जनता के ज़हन में जावेद मियांदाद का वो छक्का याद आता है. पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में टीम में ज़्यादा अनुभवी गेंदबाज़ होने के बाद भी कपिल देव ने गेंद सौंपी थी चेतन शर्मा को. आखिरी गेंद पर मैच अटका था. पाकिस्तान को 5 रन चाहिए थे. यॉर्कर की कोशिश में फुलटॉस निकल गई. जावेद मियांदाद का छक्का और भारत में टीवी फूटे. बस ये सीन याद रहता है. लेकिन इन्हीं चेतन शर्मा ने वर्ल्ड कप की पहली और संभवतया आज तक की सर्वश्रेष्ठ हैट-ट्रिक ली थी.

पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप इंग्लैंड से बाहर आया था. पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में क्रिकेट का बुखार चढ़ा हुआ था. नागपुर में पहले बैटिंग करते हुए न्यूज़ीलैंड का स्कोर था 41.1 ओवर में 182-5. रदफोर्ड 26 रन बनाकर खेल रहे थे और मारधाड़ शुरू होने वाली थी. ये 50-50 ओवर का पहला वर्ल्ड कप था.  हालांकि मनोज प्रभाकर के भी 5 ओवर बचे थे लेकिन कपिल देव ने गेंद थमाई अपने पहले 5 ओवर में महंगे साबित रहे चेतन शर्मा को. भारत अपने 5 में से 4 मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका था. भारत को ऑस्ट्रेलिया से आगे निकलकर ग्रुप टॉप करने के लिए न केवल जीतना था बल्कि बड़े अंतर से जीतना था. दूसरे ग्रुप में पाकिस्तान शानदार फॉर्म में चल रहा था. भारत के ग्रुप टॉप न करने का मतलब था सेमीफाइनल में पाकिस्तान से उन्हीं के घर लाहौर में सेमीफाइनल खेलना.

42वें ओवर की पहली तीन गेंदें खाली, 4थी गेंद पर रदरफोर्ड बोल्ड, चेतन शर्मा की ऑफ कटर बैट्समैन की रक्षा प्रणाली में जगह बनाती हुई सीधी मिडल स्टंप पर. नए बल्लेबाज़, लंबे हिट लगाने में सक्षम स्मिथ. चेतन शर्मा की तेज़ इन-कटर ऑफ स्टंप ले उड़ी, स्मिथ ने हिलने की भी जहमत नहीं उठाई. ओवर की आखिरी गेंद, चेतन शर्मा की हैट-ट्रिक बॉल का सामना करना था चैटफील्ड को. कपिल देव और चेतन शर्मा ने फील्डिंग दाएं-बाएं करने पर शिखर सम्मेलन किया लेकिन चेतन शर्मा की फुल लेंथ गेंद पर चैटफील्ड विकेटों के अक्रॉस आ गए और गेंद सीधी लेग स्टम्प पर. चेतन शर्मा और क्रिकेट के बुखार में डूबा नागपुर अभिभूत.

इस हैट-ट्रिक में गेंद ने मिडल-ऑफ-लेग तीनों स्टंप हिट किए. ये न भूतो, न भविष्यति हैट-ट्रिक थी. भारत के लिए एक ज़रूरी मैच में न्यूज़ीलैंड 182-5 से सीधे 182-8 पर आ गया. न्यूज़ीलैंड ने 50 ओवरों में 221-9 रन बनाए. भारत को ये लक्ष्य उस ज़माने में 5.25 की औसत से 42.2 ओवर में हासिल करना था.

चेतन शर्मा की हैट-ट्रिक के बाद ऐसा रूख बना कि भारत ने बैटिंग में भी डमरू पीट दिया. चमत्कारिक ढंग से वनडे में भी टेस्ट खेलने के लिए मशहूर गावस्कर ने सबको चौंकाते हुए 88 गेंदों में 103 रन पीट डाले. ये गावस्कर का पहला और एकमात्र वनडे शतक था. श्रीकांत ने मिज़ाज के मुताबिक 58 गेंदों में 75 और अज़हरूद्दीन ने 51 गेंदों में 41 रन बनाए. भारत ने 32.1 ओवर में ही 9 विकेटों से मैच जीत लिया. मैन ऑफ द मैच चेतन शर्मा और सुनील गावस्कर दोनों को दिया गया.चेतन शर्मा से आमतौर पर जावेद मियांदाद के उस  छक्के के बारे में सवाल पूछा जाता है. वह छक्का आज तक चेतन शर्मा के लिए एक न भूलाया जा सकने वाला हादसा बना हुआ है. जबकि हक़ीक़त ये थी कि आखिरी गेंद पर छक्का लगाने से पहले भी जावेद मियांदाद ज़ोरदार फॉर्म में खेल रहा था, पिछले 10 ओवरों में पाकिस्तान ने करीब 110 रन खींच लिए थे. लेकिन एक बार किसी रिपोर्टर ने इस हैट-ट्रिक पर भी पूछ ही लिया तो चेतन शर्मा का जवाब था,’हैट-ट्रिक आनी होती है तो आ जाती है. उस दिन बैट्समैन खुद विकेटों में गेंद जाने दे रहे थे.’

गुरुवार, 2 जनवरी 2020

कभी वर्ल्ड कप के फाइनल में सेंचुरी मार भारत को बनाया था चैंपियन, अब क्रिकेट खेलने से बैन हुआ ओपनर



युवा ओपनर मनजोत कालरा को एक साल के लिए रणजी मैचों से सस्पेंड कर दिया गया है. कालरा को दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट असोसिएशन (DDCA) के लोकपाल ने सस्पेंड किया. कालरा पर यह सस्पेंशन अंडर-16 और अंडर-19 क्रिकेट के दौरान की गई उम्र की धोखाधड़ी के मामले में लगा है. रिपोर्ट्स थीं कि कालरा की असली उम्र बताई गई उम्र से कम से कम एक साल ज्यादा है.
हालांकि ठीक ऐसे ही मामले में दिल्ली के वाइस-कैप्टन नितीश राणा को फिलहाल छोड़ दिया गया है. राणा द्वारा जूनियर लेवल पर की गई उम्र की हेराफेरी को साबित करने के लिए और पेपर्स मांगे गए हैं. एक और अंडर-19 स्टार शिवम मावी का केस BCCI को भेजा गया है. मावी अभी सीनियर लेवल पर उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं.
# रणजी भी नहीं खेलेंगे
पदमुक्त हो रहे लोकपाल रिटायर्ड जस्टिस बद्र दुर्रेज़ अहमद ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन यह आदेश सुनाया. PTI के पास मौजूद इसकी कॉपी कहती है कि कालरा अब दो साल तक किसी एज-ग्रुप टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे. इसके साथ ही उन्हें मौजूदा सीजन की रणजी ट्रॉफी से भी सस्पेंड कर दिया गया है.पिछले साल के अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में सेंचुरी मारने वाले कालरा BCCI के रिकॉर्ड में 20 साल और 351 दिन के हैं. पिछले ही हफ्ते उन्होंने दिल्ली अंडर-23 टीम की तरफ से खेलते हुए बंगाल के खिलाफ 80 रन मारे थे. वह दिल्ली की रणजी टीम में ओपनर शिखर धवन को रिप्लेस करने की रेस में थे.
(इस बारे में PTI से बात करते हुए DDCA सेक्रेटरी विनोद तिहारा ने कहा)👇🏻
‘मुझे यह आश्चर्यजनक लग रहा है कि मनजोत कालरा को उसी अपराध के लिए सजा मिली है, जिसके दोषी कथित तौर पर नितीश राणा भी हैं. हमने मनजोत को सेलेक्ट नहीं किया, क्योंकि यह लोकपाल का आदेश था. उन्होंने इसे रात साढ़े 11 बजे पास किया, दफ्तर छोड़ने के एक दिन पहले. यह अजीब है.’
युवा ओपनर मनजोत कालरा को एक साल के लिए रणजी मैचों से सस्पेंड कर दिया गया है. कालरा को दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट असोसिएशन (DDCA) के लोकपाल ने सस्पेंड किया. कालरा पर यह सस्पेंशन अंडर-16 और अंडर-19 क्रिकेट के दौरान की गई उम्र की धोखाधड़ी के मामले में लगा है. रिपोर्ट्स थीं कि कालरा की असली उम्र बताई गई उम्र से कम से कम एक साल ज्यादा है.
हालांकि ठीक ऐसे ही मामले में दिल्ली के वाइस-कैप्टन नितीश राणा को फिलहाल छोड़ दिया गया है. राणा द्वारा जूनियर लेवल पर की गई उम्र की हेराफेरी को साबित करने के लिए और पेपर्स मांगे गए हैं. एक और अंडर-19 स्टार शिवम मावी का केस BCCI को भेजा गया है. मावी अभी सीनियर लेवल पर उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं.
#रणजी भी नहीं खेलेंगे
पदमुक्त हो रहे लोकपाल रिटायर्ड जस्टिस बद्र दुर्रेज़ अहमद ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन यह आदेश सुनाया. PTI के पास मौजूद इसकी कॉपी कहती है कि कालरा अब दो साल तक किसी एज-ग्रुप टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे. इसके साथ ही उन्हें मौजूदा सीजन की रणजी ट्रॉफी से भी सस्पेंड कर दिया गया है.
पिछले साल के अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में सेंचुरी मारने वाले कालरा BCCI के रिकॉर्ड में 20 साल और 351 दिन के हैं. पिछले ही हफ्ते उन्होंने दिल्ली अंडर-23 टीम की तरफ से खेलते हुए बंगाल के खिलाफ 80 रन मारे थे. वह दिल्ली की रणजी टीम में ओपनर शिखर धवन को रिप्लेस करने की रेस में थे.
इस बारे में PTI से बात करते हुए DDCA सेक्रेटरी विनोद तिहारा ने कहा,
‘मुझे यह आश्चर्यजनक लग रहा है कि मनजोत कालरा को उसी अपराध के लिए सजा मिली है, जिसके दोषी कथित तौर पर नितीश राणा भी हैं. हमने मनजोत को सेलेक्ट नहीं किया, क्योंकि यह लोकपाल का आदेश था. उन्होंने इसे रात साढ़े 11 बजे पास किया, दफ्तर छोड़ने के एक दिन पहले. यह अजीब है.’
#फिलहाल बच गए राणा
राणा के मामले में पूर्व लोकपाल ने DDCA को अलग आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि अगली सुनवाई से पहले DDCA, राणा के स्कूल DAV सेन्टेनरी नरेला से संपर्क करे और उनके जन्म-प्रमाणपत्र से जुड़े सटीक डॉक्यूमेंट मांगे और अगली सुनवाई में पेश करे.
हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि उनकी जगह आ रहे नए लोकपाल जस्टिस दीपक वर्मा इस मामले में नई जांच कराएंगे या फिर पुरानी जांच को ही आगे बढ़ाएंगे. तिहारा ने आगे कहा,
‘उसे क्लब मैचों में खेलने से भी मना कर दिया गया है. अब उसके माता-पिता को नए लोकपाल से इस आदेश में बदलाव की मांग करनी होगी, तब तक DDCA उसे रणजी ट्रॉफी के लिए सेलेक्ट नहीं कर सकता. हम मजबूर हैं.’
अभी दिल्ली को रणजी ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ मोहाली में खेलना है. सेलेक्टर्स ने इसके लिए शिखर धवन और ईशांत शर्मा को नहीं चुना है. उनकी जगह दाएं हाथ के मिडल ऑर्डर बैट्समेन वैभव कांडपाल और बोलिंग ऑलराउंडर सिद्धांत शर्मा को टीम में शामिल किया गया है.

बुधवार, 1 जनवरी 2020

क्या रहेगा साल 2020 खास भारत के लिहाज से खास तैयारियां करेगा

भारतीय टीम का क्या है प्लान ट्वेंटी ट्वेंटी में
हम बात कर रहे हैं साल 2020 की क्या तैयारी है भारत को कौन कौन
से दौरे पे जाना है और कौन कौन सी टीम भारत दौरे पे आ रही है

(1) भारत दौरे पे श्री लंका आ रही है मात्र 3 ट्वेंटी ट्वेंटी मुकाबले के लिए आ रही है 10 जनवरी तक भारत दौरे पे रहेगी

(2) ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरा करेगा 3 वनडे मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा 14 जनवरी से 19 जनवरी तक चलेगा

(3) 24 जनवरी से 29 फरवरी तक भारत न्यूज़ीलैंड दौरे पे रहेगी इसमे 5 ट्वेंटी ट्वेंटी मुकाबले खेलेगा 3 वनडे मैच ओर 2 टेस्ट मैच की श्रखला होगी

(4) 12 मार्च से साउथ अफ्रीका भारत दौरे पे आ रही है 3 वनडे मैच के लिए 12 मार्च से 18 मार्च तक यह दौरा चलेगा साउथ अफ्रीका का

(5) अक्टूबर-नवंबर में भारत को ट्वेंटी ट्वेंटी वर्ल्डकप खेलना है

(6) भारत को इसी साल एशिया कप भी खेलना है